नैनीताल गेठिया में ‘गुलदार का खूनी तांडव’ : गोशाला में 11 बकरियो के शव मिले, तीन को उठा ले गया

खबर शेयर करें 👉

नैनीतालः शहर के समीपवर्ती गेठिया क्षेत्र में गुलदार ने गोशाला में घुसकर 14 बकरियां मार डाली। सुबह स्वामी ने गोशाला के भीतर का दृश्य देखा, तो उसके होश उड़ गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार गेठिया सेनिटोरियम निवासी नवीन चंद्र की आवास के समीप ही गोशाला है। रविवार की रात जीवन के स्वजन ने बकरियों को चारा देने के बाद गोशाला बंद कर दिया। देर रात गुलदार गोशाला में घुस गया। उसने एक-एक कर 14 बकरियां मार दी। रात को तेज वर्षा होने के कारण घर पर किसी को बकरियों की आवाज नहीं सनाई दी। सुबह जब स्वजन गोशाला पहुंचे, तो चारों तरफ बकरियों के लहुलुहान शव देख उनके भी होश उड़ गए। गोशाला में बकरियों के 11 शव बरामद हुई। स्वामी का कहना है कि तीन बकरियां गुलदार उठा ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में हंगामा: तीन युवतियों ने लगाए अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप

ग्रामीणों में बाघ का डर बना

गेठिया, खूपी क्षेत्र में गुलदार का लंबे समय से आतंक बना हुआ है। गुलदार के गोशाला में घुसकर 14 बकरियों को मार डालने की घटना के दहशत और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि एक बार में 14 बकरियों को मार कर तीन बकरियों को लेकर जाना एक गुलदार का काम नहीं है। लोगों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट

गेठिया क्षेत्र में गुलदार द्वारा बकरियों को मारे जाने की सूचना पर विभागीय टीम को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आंकलन कर पशु स्वामी को मुआवजा दिया जाएगा। ग्रामीणों की मांग पर मंगलवार को गांव के पास पिजड़ा लगा दिया जाएगा। – आकाश गंगवार, डीएफओ नैनीताल।

यह भी पढ़ें 👉  (काम की खबर) 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर रोज पांच घंटे आवाजाही रहेगी बंद, यात्रियों को 40 किमी अतिरिक्त सफर

बेतालघाट के थुआ गांव में गुलदार ने दुधारू गाय मारी, दहशत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad