(उत्तराखंड) बाबा के दरबार में वृद्धों का सम्मान, बीकेटीसी ने शुरू की विशेष दर्शन व्यवस्था

खबर शेयर करें 👉

(चमोली)। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बदरी-केदार धाम आने वाले वृद्ध व दिव्यांग श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्शन सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
मंदिर समिति की ओर से दोनों धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि बुजुर्ग व दिव्यांग श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन का लाभ मिल सके।
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि वृद्ध व दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए प्राथमिक दर्शन व्यवस्था लागू की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप से पहले चेतवानी की तैयारी : हर माह 9 तारीख को बजेगा भूकंप चेतावनी सायरन, मोबाइल पर भी मिलेगा अलर्ट

बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में 50 श्रद्धालुओं के 15-15 मिनट के चार स्लाट बनाकर उन्हें एक घंटे की समय अवधि तक दर्शन कराए जाएंगे। कहा कि निर्धारित अवधि में केवल दिव्यांग व वृद्धजन ही दर्शन करेंगे।
दोनों धामों में दर्शन का समय सुबह आठ से 8.15 बजे व 10 से 10:15 बजे और दोपहर बाद तीन से 3:15 बजे व शाम 4:45 से पांच बजे तक रहेगा।
वृद्ध व दिव्यांग श्रद्धालुओं के आधार कार्ड और मंदिर समिति के काउंटर पर पंजीकरण सहित दिव्यांगता की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में हंगामा: तीन युवतियों ने लगाए अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप

इसके बाद 70 वर्ष से अधिक उम्र के श्रद्धालुओं को बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में दर्शन सुविधा दी जाएगी। इस संबंध में प्रशासन, पुलिस, होमगार्ड व हेल्प डेस्क से भी समन्वय किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव


बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में दिव्यांग व वृद्ध श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्शन कराए जा रहे हैं। मंदिर समिति की ओर से दोनों धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि वृद्ध व दिव्यांग श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन का लाभ मिल सके।- हेमंत द्विवेदी, अध्यक्ष, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad