लालकुआं में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संगठन की मजबूती पर किया मंथन

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संगठन की मजबूती पर मंथन

लालकुआं। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मंगलवार को लालकुआं नगर में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों से मुलाकात की। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों तथा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और युवा साथियों के उत्साह के समन्वय से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

इस दौरान भाजपा लालकुआं मंडल के महामंत्री राजकुमार सेतिया, महामंत्री बॉबी सम्मल, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, भाजपा कार्यकर्ता मोहम्मद तौफीक, अरुण प्रकाश, विनोद शर्मा, चंदन बिष्ट, भरत जेठा, छात्र नेता गोलू और अमन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad