लालकुआं में बिंदुखत्ता आंदोलन को मिला नौनिहालों का समर्थन : 12 वर्षीय सोनाली ने 55 सेकंड में रखी दिल की बात,खींचा सबका ध्यान

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर लालकुआं तहसील परिसर में वनाधिकार संगठन बिंदुखत्ता एवं पूर्व सैनिक संगठन की ओर से चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शनिवार को 25वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान शीशम भुजिया ग्रामसभा के लोगों ने धरने में पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।

धरने के दौरान 12 वर्षीय सोनाली भट्ट का संबोधन खास आकर्षण का केंद्र रहा। महज 55 सेकंड के अपने संबोधन में सोनाली ने आंदोलन के प्रति अपनी बात रखते हुए शासन-प्रशासन तक महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में पहले कमरों में बाहर से लगाई कुंडी, फिर तोड़े ताले और समेट ले गए गहनों का खजाना (पड़े पूरी खबर)

आंदोलन में बच्चों की भागीदारी

वनाधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट की बेटी सोनाली ने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग अब हर आयु वर्ग की आवाज बन चुकी है। आंदोलन में बच्चों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र की नई पीढ़ी भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है और इस संघर्ष में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी के नेतृत्व में लालकुआं को राष्ट्रीय सम्मान, अर्बन लर्नाथॉन 2.0 में जीता अवार्ड

इस दौरान आंदोलनकारियों ने वनाधिकार अधिनियम-2006 के प्रावधानों के अनुरूप बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की अधिसूचना जारी करने की मांग दोहराई।

धरने का संयोजन कुंदन सिंह कोरंगा ने किया, जबकि भवान सिंह कोरंगा सह संयोजक रहे। इस अवसर पर वनाधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर खिलाफ सिंह दानू, कैप्टन दलबीर सिंह कफोला, कैप्टन चंचल सिंह कोरंगा, कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, कैप्टन खुशाल सिंह कोश्यारी, भरत सिंह नेगी, अधिवक्ता बलवंत सिंह बिष्ट सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं धामी सरकार के खिलाफ बिंदुखत्ता में कांग्रेस का हल्लाबोल, सैकड़ों लोगों ने किए हस्ताक्षर,धारचूला विधायक के समर्थन में सरकार का फूंका पुतला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad