पुलिस से बचकर भाग रहे युवक की बाइक भिड़ी, दो युवकों की मौत, कांस्टेबल गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस से बचकर भाग रहे एक युवक की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद पीछा कर रहे पुलिस कांस्टेबल की बाइक भी दोनों बाइकों से जा भिड़ी।

इस दर्दनाक दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछा कर रहा कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पथरी क्षेत्र में कांस्टेबल सुशील और चेतन गश्त पर थे। इसी दौरान बाइक सवार युवक को उन्होंने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक तेज गति से दौड़ाकर भागने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट


शक होने पर कांस्टेबल सुशील ने उसका पीछा शुरू कर दिया। भागने के दौरान एक मोड़ पर संदीप की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव

टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे से आ रहे कांस्टेबल सुशील की बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त बाइकों से जा भिड़ी। जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई।
मृतक की पहचान मनोज कुमार निवासी फेरूपुर, पथरी और अजय निवासी हौज खेड़ी, सहारनपुर के रूप में हुई।
पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मनोज पतंजलि में नौकरी करता था, जबकि भागने के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए अजय निवासी सहारनपुर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
घायल सुशील के पैर में फ्रैक्चर है व अन्य जगहों पर चोट आई है, सुशील को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad