लूट की फर्जी सूचना देने वालो पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 हुड़दंगबाज दबोचे

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। हरियाणा से घूमने के लिए युवकों ने लूट की झूठी सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने धूलकोट क्षेत्र से पांचों युवकों को पकड़कर पूछताछ की तो सूचना झूठी निकली।
पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर ने बताया कि दोपहर को किसी ने कंट्रोल रूम में सूचना दी कि उनके साथ प्रेमनगर क्षेत्र में लूट हो गई। सूचना पर पुलिस ने शिकायत करने वालों की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पुलिस धूलकोट क्षेत्र में पहुंची तो वहां पांच युवक हुड़दंग मचाते हुए दिखे। पुलिस ने पांचों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वह हरियाणा से घूमने के लिए देहरादून आए थे। उन्होंने ही लूट की झूठी सूचना दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन

इस मामले में पुलिस ने तत्काल आरोपित विरेंद्र सिंह निवासी पानीपत हरियाणा, परमजीत, परमजीत सिंह, गुरमीत सिंह व रोहताश सभी निवासी घरौन्दा जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad