बड़ी खबर (उत्तराखण्ड) पहाड़ों की खामोशी टूटी, देर रात भूकंप ने दी दस्तक

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।


जिसकी तीव्रता रेक्टर पैमाने पर 2.4 दर्ज की गई है। भूकंप के झटकों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


जिला मुख्यालय स्थित आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात 10:40 बजे भूकंप की हल्के झटके महसूस किए गए।


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार भूकंप का केंद्र भटवाड़ी तहसील के गणेशपुर के जंगलों में जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था।

यह भी पढ़ें 👉  हैड़ाखान मार्ग पर युगल की स्टंटबाजी कैमरे में कैद : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,पुलिस तलास में (देखे वीडियो)

बता दें कि उत्तरकाशी जनपद भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील जोन चार व पांच में आता है, यहां वर्ष 1991 में रेक्टर स्केल पर 6.6 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आ चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज बारिश : नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट


जिसमें भारी जान-माल का नुकसान हुआ था, उसके बाद से जब भी यहां भूकंप के झटके आते हैं तो लोगों की धड़कनें बढ़ जाती है  जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad