घरेलू LPG में बढ़ोतरी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 kg) की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी की गई है।
दिल्ली में अब इसकी कीमत ₹913 से बढ़कर ₹942 हो गई है। पिछले 3 महीनों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले 7 मार्च को कीमतों में ₹60 बढ़ाए गए थे।
1 मई को कमर्शियल सिलेंडर में ₹993 और 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर में ₹261 की भारी बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद 1 जून को फिर से कमर्शियल सिलेंडर ₹42 महंगा हुआ।
ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के बावजूद, पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि देश में LPG की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। सख्त कार्रवाई: देश में गैस की कोई कमी नहीं है। गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है।
ADVERTISEMENTS


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
