(बड़ी खबर) रहस्य बनी नैनीझील ‘देखे वीडियो’ : चार दिनों में तीसरा शव की बरामदगी के बाद पुलिस जांच तेज

खबर शेयर करें 👉

नैनीझील से चार दिनों में तीन शव निकलने से सनसनी। मंगलवार सवेरे प्रकाश का शव झील में उतराता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया।

नैनीताल की विश्व प्रसिद्ध नैनीझील इनदिनों लाशों के निकलने के कारण चर्चाओं में है। बीते शुक्रवार को 45 वर्षीय मनीष साह का शव झील के पाषाण देवी मंदिर क्षेत्र की झील से बरामद हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में नीली आंखें और सफेद बदन पर काली धारियां, दून चिड़ियाघर का नया आकर्षण बना ‘तेजस’ मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन

जबकि अगले दिन शनिवार को ऑल सेंटस कॉलेज के 48 वर्षीय सफाई कर्मचारी महिंद्र चौहान का शव एन.सी.सी.ट्रेनिंग सेंटर के समीप झील में उतराता मिला था। सोमवार को भी नशे में चूर नैपाली युवक लोकेश ने झील में कूदकर अपनी जिंदगी समाप्त करने का प्रयास किया था, जिसे शहर के एक युवक ने झील से निकालकर नाकाम कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर समेत छह जिलों में बदले गए 29 निरीक्षक


आज राहगीरों की सूचना के बाद तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि शव सैट नंबर नोवासी 28 वर्षीय प्रकाश का है जिसकी बीते दिनों गुमशुदगी लिखी गई थी। शव मिलने की जगह से एक बैग लावारिस स्थिति में मिला था जिसमें एक चार्जर, बच्चे की दूध की बोतल, महिला के चप्पल और एक शराब की छोटी बोतल मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  पान के ठेले से शुरू हुई पहचान, फिर ब्लैकमेलिंग का जाल! हल्द्वानी के कारोबारी से करोड़ो की वसूली का सनसनीखेज मामला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad