(बड़ी खबर) उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को मतदान नामांकन से मतदान तक सामने आया पूरा कार्यक्रम

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को मतदान

देहरादून। उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। इनमें उत्तराखंड की एक और उत्तर प्रदेश की 10 सीटें शामिल हैं। इन सीटों के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के बाद नवंबर में सीटें रिक्त होंगी।

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल भी पूरा होने जा रहा है। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए चुनाव प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी। इसी दिन चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

6 अक्टूबर तक दाखिल होंगे नामांकन

उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी। इसके बाद उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 16 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही प्रदेश में सियासी हलचल भी तेज होने की संभावना है। नामांकन, नाम वापसी और मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 अक्टूबर की शाम परिणाम स्पष्ट हो जाएगा।

उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को मतदान

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

देहरादून। उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। इनमें उत्तराखंड की एक और उत्तर प्रदेश की 10 सीटें शामिल हैं। इन सीटों के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के बाद नवंबर में सीटें रिक्त होंगी।

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल भी पूरा होने जा रहा है। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए चुनाव प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी। इसी दिन चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

6 अक्टूबर तक दाखिल होंगे नामांकन

उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी। इसके बाद उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 16 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही प्रदेश में सियासी हलचल भी तेज होने की संभावना है। नामांकन, नाम वापसी और मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 अक्टूबर की शाम परिणाम स्पष्ट हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad