बड़ी खबर(देहरादून) तो इस कारण उत्तराखंड में आज रहेगा एक दिन का राजकीय शोक, गृह मंत्रालय ने जारी किए आदेश

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। कतर के पूर्व अमीर (फादर अमीर) Sheikh Hamad bin Khalifa Al Thani के निधन पर भारत सरकार ने आज, 13 जुलाई 2026 को पूरे देश में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन


गृह मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, राज्यपालों, उपराज्यपालों और प्रशासकों को जारी निर्देशों में कहा गया है कि शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 12 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके सम्मान में आज पूरे देश में राजकीय शोक मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट


राजकीय शोक के दौरान जिन सभी सरकारी भवनों पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके अलावा, आज किसी भी प्रकार का आधिकारिक सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को राजकीय शोक से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : मारपीट में समझौते के नाम पर ₹10 हजार लेते उत्तराखण्ड की महिला ASI गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad