रामनगर को बड़ी सौगात: पटना के लिए जल्द चलेगी एक्सप्रेस, स्वीकृति प्रक्रिया अंतिम चरण में

खबर शेयर करें 👉

रामनगर से पटना के लिए जल्द दौड़ेगी एक्सप्रेस ट्रेन, वाया लखनऊ होगा संचालन

रामनगर। रामनगर से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन शुरू होने के बाद अब क्षेत्रवासियों को एक और बड़ी रेल सौगात मिलने जा रही है। रामनगर से बिहार की राजधानी पटना के लिए वाया लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन जल्द शुरू की जाएगी।

शुक्रवार को रामनगर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने यह जानकारी दी। रामनगर पहुंचने पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वन विश्राम गृह में सांसद ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि रामनगर से पटना के लिए वाया लखनऊ एक एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करने की प्रक्रिया चल रही है। रेलवे से इसकी स्वीकृति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने फोन पर रेलवे अधिकारियों से भी वार्ता की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

वहीं, कार्यकर्ताओं की मांग पर सांसद ने रामनगर रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज निर्माण कराने का भी आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने सांसद अनिल बलूनी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट सहित भाजपा कार्यकर्ताओं को राखी बांधी।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बलदेव रावत, राकेश नैनवाल, जगमोहन बिष्ट, मनीष अग्रवाल, महामंत्री शलभ मित्तल, शिशुपाल रावत, गणेश रावत, नवीन करगेती, जयप्रकाश जोशी, सत्यप्रकाश शर्मा, भावना भट्ट, नीमा मठपाल और पूरन नैनवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad