कैंची धाम मेले से पहले बड़ी सौगात, भवाली-रातीघाट बाईपास पर बेली ब्रिज तैयार आज होगा ट्रायल

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कैंची धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही कुमाऊं भर के लोगों के लिए बड़ी राहत मिलने जा रही है। 15 जून को कैंची धाम के स्थापना दिवस से पूर्व भवाली-दूनीखाल-रातीघाट बाईपास मार्ग पर बेली ब्रिज निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है।

ब्रिज की सतह पर प्लेट लगाने के साथ ही बुधवार दोपहर बाद वाहन गुजारकर पुल का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल रहा तो गुरुवार को विधिवत उद्घाटन के बाद बाईपास सभी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
मंगलवार को सचिवालय में समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाईपास मार्ग शुरू होने से हाईवे पर जाम की समस्या दूर होगी और कैंची धाम समेत समूचे कुमाऊं को इसका लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  'पांच साल बेमिसाल' धामी सरकार के पांच साल पूरे, 4 जुलाई से पूरे उत्तराखंड में मनाया जाएगा सेवा सप्ताह

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण बढ़ रही जाम की समस्या को देखते हुए तीन साल पूर्व भवाली सेनिटोरियम से रातीघाट तक बाईपास निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इस वर्ष के अंत तक बाईपास का कार्य पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है।

इधर, 15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस है और इस बार करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

इसी को देखते हुए सीएम धामी व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने स्थायी पुल बनने से पूर्व बेली ब्रिज का निर्माण 15 जून से पहले करने के निर्देश दिए थे। बुधवार दोपहर तक सभी प्लेट व वेयरिंग लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश का अलर्ट: इस जिले में कल सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी

मेले के लिए हल्द्वानी से कैंची धाम तक बनेगा ग्रीन कारिडोर

हल्द्वानी: 15 जून को होने वाले कैंची धाम मेले के शांतिपूर्ण व सुरक्षित आयोजन के लिए हल्द्वानी से कैंची धाम तक ग्रीन कारिडोर बनाया जाएगा। ताकि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सके।

मेले के दिन वाहनों का दबाव अधिक रहेगा। ऐसे में त्वरित कार्रवाई के लिए ग्रीन कारिडोर बनाया जाएगा। ताकि एंबुलेंस, फायर टेंडर, पुलिस और प्रशासन के वाहन समय पर मौके पर पहुंच जाएं।

श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा मेले को सफल बनाना प्राथमिकता

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध नींब करौरी आश्रम के स्थापना दिवस पर लगने वाले मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजुनाथ टीसी ने ट्रस्ट प्रबंधन, टैक्सी यूनियन समेत विभागी अधिकारियों के साथ मंगलवार को आश्रम सभागार में संयुक्त बैठक की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल गेठिया में 'गुलदार का खूनी तांडव' : गोशाला में 11 बकरियो के शव मिले, तीन को उठा ले गया

श्रद्धालुओं की आवाजाही को रहेगी शटल सेवा

भीमताल, भवाली, नैनीताल व हल्द्वानी तथा खैरना से श्रद्धालुओं की आवाजाही को शटल सेवा में खैरना से लगभग 100 व भवाली से 150 से अधिक टैक्सी वाहनों का संचालन होगा। जबकि हल्द्वानी से 150 बसें व टैक्सी वाहन, भवाली से 20 रोडवेज बसें व करीब 30 ग्राफिक एरा की बसें संचालित की जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad