ऑरेंज अलर्ट के बीच नैनीताल जिले में बड़ा फैसला: 31 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 31 अगस्त सोमवार के लिए नैनीताल जिले बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।
प्रशासन के आदेश के अनुसार 31 अगस्त सोमवार को नैनीताल जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

मौसम विभाग ने जिले में भूस्खलन, सड़कें बाधित होने, जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
नैनीताल जिले में बारिश का असर, 8 ग्रामीण मार्ग बंद, आवाजाही प्रभावित
नैनीताल जिले में लगातार हो रही बारिश का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों की आवाजाही पर भी दिखाई देने लगा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 30 अगस्त शाम 4 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार नैनीताल जिले में 8 ग्रामीण मार्ग बाधित हैं। संबंधित विभागों की टीमें जेसीबी और अन्य संसाधनों के जरिए रास्ते खोलने में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad