“बदरीनाथ दान-चढ़ावा हेराफेरी: जांच के पहले ही दिन बड़ा एक्शन, प्रमोद नौटियाल निलंबित, एफआईआर की तैयारी”

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावा में कथित हेराफेरी के मामले में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने पहले ही दिन सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को पहली बार बदरीनाथ धाम पहुंची विभागीय जांच समिति ने प्रारंभिक जांच में अध्यक्ष कार्यालय में तैनात वैयक्तिक सहायक (पीए) प्रमोद नौटियाल की भूमिका को प्रथम दृष्टया संदेह के घेरे में पाया।

सूत्रों के अनुसार, जांच समिति ने शुरुआती पड़ताल में मिले तथ्यों से बीकेटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत कराया। इसके बाद बीकेटीसी प्रशासन ने प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। देर शाम तक उनके खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर: काशीपुर में हादसे में तीन की मौत के बाद एक्शन में एसएसपी, दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

बीकेटीसी ने दिया सख्त संदेश

सूत्रों का कहना है कि जांच के पहले ही दिन समिति को ऐसे तथ्य मिले, जिनसे दान-चढ़ावा से जुड़े पूरे प्रकरण में प्रमोद नौटियाल की भूमिका प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हुई। इसके आधार पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। समिति का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में पेंशनरों के लिए राहत भरी पहल : घर बैठे जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण-पत्र, जल्द ही लगेंगे कैम्प

जांच का दायरा बढ़ने के संकेत

प्रारंभिक कार्रवाई के बाद अब जांच का दायरा और बढ़ सकता है। सूत्रों के अनुसार, विभागीय और उच्चस्तरीय जांच समितियां केवल एक कर्मचारी की भूमिका तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि पूरे घटनाक्रम, दान-चढ़ावा की प्रक्रिया और धन प्रबंधन से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव

दस्तावेज, सीसीटीवी और बयानों की होगी जांच

जांच के दौरान संबंधित दस्तावेजों, रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका भी संदिग्ध पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ मामले से जुड़े अन्य तथ्य भी सामने आ सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad