(भीमताल) बिना काफिले स्कूटी चलाकर जनता के बीच पहुंचे मंत्री राम सिंह कैड़ा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ईंधन बचाने और सादगी का संदेश दिया है. राम सिंह कैड़ा भीमताल क्षेत्र में स्कूटी से जनता के बीच पहुंचकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया. कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा हेलमेट पहनकर खुद स्कूटी चलाते नजर आए. खास बात यह रही कि इस दौरान उनके साथ न तो लंबा काफिला था और न ही कोई विशेष लाव-लश्कर दिखाई दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश के राजनेता इन दिनों ईंधन बचाने का संदेश देने में जुटे हैं. इसी कड़ी में पहले प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने पहल की. उन्होंने अपना काफिला छोटा किया. उसके बाद अधिकारियों ने भी धरातल पर पीएम मोदी की अपील को उतारा. अब धामी कैबिनेट के मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भी अलग अंदाज में जनता के बीच पहुंचकर बड़ा संदेश दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप से पहले चेतवानी की तैयारी : हर माह 9 तारीख को बजेगा भूकंप चेतावनी सायरन, मोबाइल पर भी मिलेगा अलर्ट

आज सूबे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा भीमताल क्षेत्र में एक अलग अंदाज में जनता के बीच पहुंचे. उन्होंने लोगों को सादगी और ईंधन बचत का संदेश दिया. कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा स्कूटी चलाकर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पहुंचे. जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान मंत्री हेलमेट पहनकर खुद स्कूटी चलाते नजर आए.
आमतौर पर वीआईपी संस्कृति और बड़े काफिलों के बीच मंत्री का यह सादा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. बिना किसी भारी सुरक्षा व्यवस्था और तामझाम के मंत्री सीधे आम लोगों के बीच पहुंचे और उनसे बातचीत की. कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा लगातार ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. ऐसे में जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे खुद उदाहरण पेश करें.

यह भी पढ़ें 👉  हैड़ाखान मार्ग पर युगल की स्टंटबाजी कैमरे में कैद : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,पुलिस तलास में (देखे वीडियो)

उन्होंने कहा छोटी दूरी के लिए दोपहिया वाहनों और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग किया जाना चाहिए. जिससे ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिल सके. स्थानीय लोगों ने मंत्री के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का इस तरह सीधे जनता के बीच आना सकारात्मक संदेश देता है. राम सिंह कैड़ा के स्कूटी से क्षेत्र भ्रमण का वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं दुग्ध संघ के हजारों उत्पादकों को 30 करोड़ की सौगात से मिलेगा लाभ , अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सरकार का जताया आभार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad