‘भवाली’ रातभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा : फेसबुक लाइव, पुलिस पर आरोप और घंटेभर के ड्रामे के बाद हिरासत में लिया गया व्यापारी नेता

खबर शेयर करें 👉

भवाली। नाबालिग छात्रा के यौन शोषण, जबरन गर्भपात कराने, दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और रंगदारी जैसे गंभीर आरोपों का सामना कर रहे भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को मंगलवार देर रात पुलिस ने उनके आवास से हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी से पूछताछ की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी।

पुलिस के अनुसार, नैनीताल के एक शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली छात्रा की शिकायत पर मल्लीताल कोतवाली में पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका पहले निचली अदालत और बाद में उत्तराखंड हाईकोर्ट से भी खारिज हो चुकी है। इसके बाद से वह पुलिस की पहुंच से बाहर था।भौगोलिक संदर्भ

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट

मंगलवार रात आरोपी के घर पर होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की कई टीमें उसके आवास पर पहुंचीं। कार्रवाई की भनक लगते ही नरेश पांडे सोशल मीडिया पर लाइव हो गया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कई आरोप लगाए। करीब एक घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील

लाइव प्रसारण के दौरान आरोपी ने पुलिस पर बिना वारंट कार्रवाई करने, परिवार के साथ दुर्व्यवहार करने और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया। उसने जहर पीने का दावा भी किया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि आरोपी जांच को प्रभावित करने और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

पुलिस का यह भी कहना है कि जांच के दौरान कुछ अन्य महिलाओं ने भी आरोपी के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज गंभीर मामलों में पूछताछ और अन्य वैधानिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की विवेचना जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad