चाची-भतीजे की गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 5 किलो से ज्यादा माल बरामद

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। गांजा तस्करी कर रहे चाची-भतीजे को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपितों से 5.124 किलो गांजा भी बरामद किया है। आरोपित सराईखेत से गांजा खरीदकर तराई में महंगे दामों पर बेचने के फिराक में थे।

नशे के विरुद्ध जीरो टालरेंस नीति के जनपद पुलिस नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम में क्षेत्र में चेकिंग अभियान पर थी। इस दौरान जैनल भिकियासैंण मार्ग पर पुलिस चौकी भिकियासैंण को जाने वाले तिराहे पर बाइक संख्या यूके-06-यू-1520 को रोककर चेक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में कल से बदलेगा समय, 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू

चेक करने पर बाइक सवार युवक सरवन सिंह के कब्जे से 1.644 किलो और परमजीत कौर निवासी वार्ड नंबर-1 मोहल्ला रम्पुरा कब्जे से 3.480 किलो कुल कुल 5.124 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर थाना भतरौंजखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई। बाइक को भी सीज कर दिया गया। यहां पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुमार, कांस्टेबल रवि कुमार, महिला कांस्टेबल साइन बानो आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

चाची के कहने पर गांजा तस्करी करने लगा सरवर
आरोपित सरवन सिंह ने पुलिस को पूछताछ में बताया की आरोपित परमजीत कौर रिश्ते में चाची लगती है। बताया कि कोई काम न होने के कारण गांजा बेचने का काम करती है। बीते महीने काशीपुर पुलिस ने भी पकड़ा। आरोपित ने बताया कि चाची के कहने पर लालच में आकर गांजा लेने आ पहुंचा था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad