सास-बहू का गजब जुगाड़ जमीन के नीचे निकला “शराब का तहखाना”, पुलिस के छापे में खुला राज

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। घनी आबादी वाले वार्ड रम्पुरा बस्ती में कच्ची शराब के कारोबार का एक अनोखा मामला सामने आया है।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान फर्श के नीचे दफन ड्रम से कच्ची शराब बरामद करते हुए सास-बहू को गिरफ्तार कर लिया। शराब छिपाने का यह तरीका देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

चर्चित महिला शराब तस्कर
कोतवाली एसएसआई अनिल जोशी और रम्पुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में गठित संयुक्त पुलिस टीम ने रम्पुरा बस्ती में चर्चित महिला शराब तस्कर के घर पर छापा मारा।

प्रारंभिक तलाशी में पुलिस को कुछ नहीं मिला, लेकिन कमरे के अंदर रखा सोफा हटाने पर फर्श में दबे नीले-सफेद रंग के ड्रम दिखाई दिए। पुलिस ने जब ड्रम का ढक्कन खोला तो उसके भीतर कच्ची शराब से भरी थैलियां बरामद हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन

पुलिस ने मौके से कुल 52 कच्ची शराब की थैलियां जब्त कीं। कार्रवाई के दौरान जागवती देवी और हीरा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों सास-बहू हैं और लंबे समय से इलाके में कच्ची शराब बेचने का धंधा कर रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : मारपीट में समझौते के नाम पर ₹10 हजार लेते उत्तराखण्ड की महिला ASI गिरफ्तार

जांच में यह भी सामने आया कि पूर्व में कई बार पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की थी, लेकिन फर्श के नीचे दफन ड्रम में छिपाई गई शराब का पता नहीं चल सका था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad