अल्मोड़ा हादसा: खाई में गिरी कार से तीन शव बरामद, क्षेत्र में शोक

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में रापड़-गगोडा-चमडखान-सोनी रानीखेत मोटर मार्ग पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन रानीखेत की ओर जा रहा था। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में हंगामा: तीन युवतियों ने लगाए अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार और पहाड़ी मार्ग पर वाहन से नियंत्रण खोने की जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे में स्वच्छ-सुंदर का संकल्प, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी की अगुवाई में रेलवे परिसर में चला अभियान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad