देहरादून में क्रूरता की सारी हदें पार : युवक को करंट लगाया, गर्म रॉड से दागा, गुप्तांग में पेचकस घोंपा

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में एक युवक के साथ अमानवीय यातना देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने पहले उसे स्कूटी से टक्कर मारी, फिर बंधक बनाकर निरंजनपुर सब्जी मंडी स्थित एक दुकान में ले गए। वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, करंट लगाया गया, गर्म लोहे की रॉड से दागा गया और गुप्तांग में पेचकस घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर: काशीपुर में हादसे में तीन की मौत के बाद एक्शन में एसएसपी, दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर


पटेलनगर पुलिस को दी गई तहरीर में जाखन निवासी युवक ने बताया कि तीन जुलाई की शाम वह लालपुल के पास पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी चला रहे अंकुर वाल्मीकि ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी सवार अंकुर और उसका साथी साहिल भी सड़क पर गिर गए।


युवक का आरोप है कि इसके बाद दोनों ने उसे घेर लिया, गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की और शरीर पर कई जगह दांतों से काट लिया। इसके बाद दोनों उसे जबरन बंधक बनाकर निरंजनपुर सब्जी मंडी की दुकान नंबर-106 में ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  तड़के 3 बजे गौशाला में मौत बनकर घुसा भालू, बचाने पहुंचे एक ही परिवार के चारो सदस्यों पर भी किया हमला


पीड़ित के अनुसार, वहां दोनों आरोपितों ने उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसे करंट लगाया गया, गर्म लोहे की रॉड से दागा गया और उसके गुप्तांग में पेचकस घोंप दिया। आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।


युवक ने बताया कि आरोपितों ने उसे रात करीब तीन बजे तक बंधक बनाकर रखा। किसी तरह वह उनके चंगुल से भाग निकला और अपने स्वजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  100 किलो सोने का लालच देकर बनाया शिकार.. जमीन के कागज, लाखों की रकम और धमकी के आरोप ,खटीमा में चार गिरफ्तार


पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर अंकुर वाल्मीकि और साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad