परिवहन मंत्री से वार्ता के बाद माने कर्मचारी, टली रोडवेज की हड़ताल

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन कर्मचारी यूनियन ने परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के शासकीय आवास पर हुई वार्ता के बाद अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। दिवाली से पहले अगस्त माह के वेतन और नवंबर के अंत तक सितंबर माह के वेतन का भुगतान करने के आश्वासन के बाद कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल वापस लेने पर सहमति जताई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर समेत छह जिलों में बदले गए 29 निरीक्षक

कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि एक दिसंबर तक हड़ताल स्थगित की गई है। त्योहारी सीजन में हड़ताल टलने से सरकार और परिवहन निगम ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं धामी सरकार के खिलाफ बिंदुखत्ता में कांग्रेस का हल्लाबोल, सैकड़ों लोगों ने किए हस्ताक्षर,धारचूला विधायक के समर्थन में सरकार का फूंका पुतला

कर्मचारियों को शनिवार देर शाम से बसों का संचालन शुरू करने के लिए ड्यूटी पर बुलाया गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह से शुरू हुई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार शाम तक जारी रही। इस दौरान बसों का संचालन प्रभावित होने से परिवहन निगम को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी के नेतृत्व में लालकुआं को राष्ट्रीय सम्मान, अर्बन लर्नाथॉन 2.0 में जीता अवार्ड
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad