दोस्त को पिटवाकर पहुंचा कोतवाली, मां ने पुलिस के सामने ही बेटे की कर दी चप्पलों से धुनाई

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में दो दोस्तों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक छात्र ने अपने साथियों से दूसरे छात्र की पिटाई करा दी। कोचिंग सेंटर में हुई मारपीट का मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो आरोपित छात्र की मां भी कोतवाली पहुंच गई। बेटे की करतूत से नाराज मां ने पुलिस के सामने ही चप्पल उतारकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। मां का गुस्सा देखकर कुछ देर के लिए कोतवाली में कौतूहल का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

पुलिस के अनुसार, जेल रोड-हीरानगर निवासी छात्र और बरेली रोड निवासी छात्र अलग-अलग स्कूलों में कक्षा 12वीं में पढ़ते हैं। सोमवार शाम दोनों नबावी रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने पहुंचे थे। कोचिंग सेंटर के बाहर किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि इसके बाद बरेली रोड निवासी छात्र ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया और दूसरे छात्र की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। मारपीट में चोटिल छात्र शिकायत लेकर हल्द्वानी कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बाद आरोपित छात्र को भी कोतवाली बुला लिया।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

बेटे के कोतवाली पहुंचने की जानकारी मिलने पर उसकी मां भी वहां पहुंच गई। जैसे ही उसे बेटे की हरकत का पता चला, वह गुस्से में आ गई और पुलिस के सामने ही चप्पल उतारकर बेटे की पिटाई शुरू कर दी। मां ने बेटे को उसकी गलती पर जमकर फटकार भी लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। पीड़ित पक्ष के मान जाने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और मामला शांत हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad