हल्द्वानी से ग्रामीण समितियों तक पहुंचे अपर सचिव, दुग्ध उपार्जन व्यवस्था परखी: व्यवस्थाओं पर अपर सचिव ने जताया संतोष

Oplus_131072

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं की विपणन गतिविधियों एवं दुग्ध उपार्जन व्यवस्था का अपर सचिव, उत्तराखण्ड शासन एवं निदेशक, डेरी विकास विभाग उत्तराखण्ड सुरेश जोशी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने हल्द्वानी नगर क्षेत्र में आंचल दुग्ध विक्रेताओं से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की बिक्री, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में नीली आंखें और सफेद बदन पर काली धारियां, दून चिड़ियाघर का नया आकर्षण बना ‘तेजस’ मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन

इस दौरान उन्होंने विपणन व्यवस्था में आ रही खामियों और उनके सुधार को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आवश्यक चर्चा भी की। अपर सचिव ने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

इसके बाद सुरेश जोशी ने नैनीताल दुग्ध संघ से संबद्ध दुग्ध समितियों हरीपुर कुंवर सिंह, बैडापोखरा एवं चांदनी चौक पहुंचकर दुग्ध संग्रहण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों से सीधे संवाद कर शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली तथा लाभार्थियों को मिल रहे लाभ की स्थिति का भी जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में 21 से 23 नवंबर तक होगा भव्य लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव-2026, अमर लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में होगा आयोजन

निरीक्षण के दौरान विपणन एवं उपार्जन से जुड़े सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित पाए गए, जिस पर अपर सचिव श्री जोशी ने संतोष व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर समेत छह जिलों में बदले गए 29 निरीक्षक

निरीक्षण के दौरान नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रभारी विपणन एवं प्रशासन संजय सिंह भाकुनी, प्रभारी पी एंड आई सुभाष बाबू, प्रभारी एफओ श्रीमती शांति कोरंगा तथा मार्ग प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी पंत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad