जीजा से दुश्मनी में साला बना ‘तलवारबाज’, हत्या की नीयत से घूमते दबोचा गया

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। पुलिस ने जीजा की कार पर तलवार से हमला और हत्या की फिराक में घूम रहे साले को हथियार समेत दबोच लिया है।

पुलिस के अनुसार एक जून को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक तलवार लहराते हुए वाहन में तोड़फोड़ करता दिखाई दिया था। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने जांच के निर्देश दिए। जांच में पता चला कि घटना प्रीत विहार की है जहां पारिवारिक विवाद के चलते कादिर तलवार लेकर रिश्तेदार रेहान के घर पहुंचा था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

बताया गया कि रेहान ने सीसीटीवी कैमरे में अभियुक्त को देख लिया और घर का गेट नहीं खोला। इससे नाराज अभियुक्त ने घर के बाहर खड़ी कार पर तलवार से हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया।रेहान की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

आरोप है कि तीन जून को वह फिर तलवार लेकर इलाके में घूम रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad