उत्तराखण्ड में नशे की सनक में खूनी बना बेटा, बीच-बचाव करने आए 62 वर्षीय पिता की चाकू मारकर हत्या

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। शराब की लत इंसान को किस हद तक हैवान बना सकती है, इसका खौफनाक मामला राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में सामने आया है। सहस्रधारा रोड स्थित चलांग कुल्हान में नशे के आदी एक युवक ने अपने ही पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। पिता का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने बेटे को अपने भांजे पर हमला करने से रोकने की कोशिश की थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपित बेटे को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि चलांग कुल्हान निवासी एक युवक ने अपने पिता मदन राणा (62) पर चाकू से हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल मदन राणा को एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में यहां लेखपालों की हड़ताल से युवाओं के जरूरी काम प्रभावित, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर उठाए सवाल

प्रारंभिक जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ में घटना की वजह सामने आई। पुलिस के मुताबिक, मदन राणा का 35 वर्षीय बेटा नितिन राणा नशे का आदी है। सोमवार शाम वह पड़ोस में रहने वाले अपने भांजे ऋषभ रावत से नशा करने के लिए रुपये मांग रहा था। ऋषभ ने रुपये देने से इनकार किया तो नितिन गुस्से में आ गया और उस पर दरांती से हमला करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  पान के ठेले से शुरू हुई पहचान, फिर ब्लैकमेलिंग का जाल! हल्द्वानी के कारोबारी से करोड़ो की वसूली का सनसनीखेज मामला

नितिन के हमले से बचने के लिए ऋषभ वहां से भागने लगा। इसी दौरान मदन राणा बीच-बचाव करने पहुंचे और बेटे को डांटते हुए उसे ऐसा करने से रोकने लगे। आरोप है कि नशे की हालत में गुस्साए नितिन ने इसी दौरान अपने पिता पर चाकू से वार कर दिया। हमले में मदन राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं धामी सरकार के खिलाफ बिंदुखत्ता में कांग्रेस का हल्लाबोल, सैकड़ों लोगों ने किए हस्ताक्षर,धारचूला विधायक के समर्थन में सरकार का फूंका पुतला

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। आरोपित नितिन राणा को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad