लालकुआं 47 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल से सेवानिवृत्त हुए रमेश बृजवासी, सीईओ अजय गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल, लालकुआं के प्लांट मैकेनिकल विभाग (आरजीपी मेंटेनेंस) में कार्यरत लालकुआं निवासी रमेश ब्रिजवासी 47 वर्षों की लंबी एवं समर्पित सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल परिसर में आयोजित विदाई समारोह में मिल के सीईओ अजय गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में पेंशनरों के लिए राहत भरी पहल : घर बैठे जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण-पत्र, जल्द ही लगेंगे कैम्प

रमेश बृजवासी ने आरजीपी मेंटेनेंस (प्लांट मैकेनिकल) विभाग में करीब 5 वर्षों तक सेवाएं दीं, जबकि सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में उनका कुल सेवाकाल 47 वर्ष रहा। अपने पूरे कार्यकाल में उन्होंने मेहनत, अनुशासन और कार्य के प्रति समर्पण का परिचय दिया।

विदाई समारोह में सीईओ अजय गुप्ता ने रमेश ब्रिजवासी की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लंबे कार्यकाल में ईमानदारी, निष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली से संस्थान को महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री आदर्श रामलीला का भव्य शुभारंभ : नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी बने नारद दर्शको को मोहा मन, तो वही क्षेत्रीय कलाकारों ने लूटी वाहवाही (देखे वीडियो)

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने भी उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। अंत में रमेश ब्रिजवासी ने सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के प्रबंधन एवं सभी सहकर्मियों का सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां बिताए 47 वर्ष उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के इस गाँव मे दिखावे की शादियों पर लगाम कसने को एकजुट हुए ग्रामीण : महिलाओं के गहनों से लेकर दावत तक के नियम तय, नियम तोड़ने पर 50 हजार जुर्माना
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad