छह माह से नहीं हुई माहवारी, अल्ट्रासाउंड में गर्भवती मिली नैनीताल की17 वर्षीय किशोरी

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिले के एक दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ माहवारी नहीं आने की शिकायत लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंची। चिकित्सकीय जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड में उसके करीब पांच सप्ताह चार दिन की गर्भावस्था की पुष्टि हुई। किशोरी के नाबालिग होने की जानकारी सामने आने पर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, किशोरी ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमा फर्कियाल को बताया कि उसे करीब छह माह से माहवारी नहीं हुई है। चिकित्सक ने समस्या को देखते हुए उसे अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। जांच रिपोर्ट में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
इसके बाद चिकित्सकों ने उसकी उम्र की पुष्टि के लिए पहचान संबंधी दस्तावेज देखे। दस्तावेजों के अनुसार किशोरी की उम्र 17 वर्ष आठ माह 23 दिन पाई गई। नाबालिग होने की जानकारी मिलने पर अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल मल्लीताल कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी


हालांकि, पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले ही किशोरी वहां से जा चुकी थी। मल्लीताल कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से नाबालिग के गर्भवती होने की सूचना मिली है। मामले की जानकारी जुटाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप


कोतवाल ने बताया कि मामला बेतालघाट थाना क्षेत्र से संबंधित है, इसलिए आगे की जांच संबंधित थाना पुलिस द्वारा की जाएगी। वहीं, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad