हाईवे पर चलते ट्रक बना आग का गोला, वीडियो बनाने वालों ने बढ़ाया जाम

खबर शेयर करें 👉

डोईवाला (देहरादून)। देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुआंवाला स्थित विडलास रिवर वैली के समीप एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई।
गनीमत रही कि ट्रक में हल्का धुआं उठते ही चालक की नजर उस पर पड़ गई और उसने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोककर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।
इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि ट्रक का काफी हिस्सा जलकर कबाड़ हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट

वीडियो बनाने के चक्कर में लगा जाम

ट्रक में आग की लपटें इतनी तेज थीं कि हाईवे से गुजरने वाले अन्य वाहन चालक सहम गए। इस बीच, मार्ग पर आवागमन कर रहे कई लोग अपने वाहन रोककर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।

तमाशबीनों की इस लापरवाही के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बेहद धीमी गति से चला और जाम की स्थिति बन गई।

शॉर्ट सर्किट बना आग का कारण

हर्रावाला पुलिस चौकी प्रभारी कमलेश गौड़ ने बताया कि देर रात ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी। ट्रक को चालक संजय कुमार (44 वर्ष), निवासी ग्राम गोलारा, थाना विजयगढ़, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) चला रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा-सिरौलीकलां में कल खुलेगा सियासी पिटारा, मतपेटियां तय करेंगी किसे मिला जनता का भरोसा

चालक ने बताया कि वह देहरादून में सामान छोड़ने के बाद वापस गाजियाबाद लौट रहा था। तभी कुआंवाला के पास अचानक शॉर्ट सर्किट होने से इंजन से धुआं उठने लगा। खतरा भांपकर वह समय रहते सुरक्षित बाहर आ गया था।

अग्निशमन दल ने पाया काबू

घटना के तुरंत बाद चालक ने 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर हर्रावाला चौकी पुलिस और दमकल विभाग (अग्निशमन) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से जलते हुए ट्रक को हाईवे के बीच से हटाकर किनारे किया और बाधित हुए यातायात को पूरी तरह सुचारू कराया।

यह भी पढ़ें 👉  (अलर्ट) लालकुआं में 6 अक्टूबर रात 10 बजे से बंद रहेगा रेलवे फाटक, जानें वैकल्पिक मार्ग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad