रामनगर में युवा कांग्रेस नेता गोपाल अधिकारी हमला कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोसी नदी क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार (देखे वायरल वीडियो)

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश/जिला अध्यक्ष गोपाल अधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी युवक को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कोसी नदी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुरुवार सुबह करीब चार बजे की है, जब आरोपी ने गोपाल अधिकारी और उनकी कार पर ईंट-पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। इस हमले में गोपाल अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका काशीपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने गोपाल के भाई हरीश अधिकारी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) का मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें 👉  काम की खबर: हल्द्वानी में आज से मिलेगा एथेनॉल मुक्त पेट्रोल, 169 रुपये प्रति लीटर होगी कीमत

जंगल में छिपा हुआ था आरोपी, पुलिस की पूछताछ जारी
वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और खुद को बचाने के लिए जंगल में छिपा हुआ था। पुलिस टीमों ने घेराबंदी करते हुए शनिवार शाम चार बजे आरोपी को कोसी नदी के पास से धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान रामनगर के क्यारी गांव निवासी गोपाल सिंह महरा के रूप में हुई है, जो घर से बाहर रहकर आवारागर्दी करता था। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई है, जहां उससे घटना के कारणों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखण्ड) में जन्म-मृत्यु का पंजीकरण कराने में न करें देरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए सख्त नियम

नॉट:- यहां वीडियो सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म से उठाया गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad