शराब के नशे में बीच सड़क पर हंगामा, “ऑपरेशन प्रहार” में युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने और यातायात बाधित करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना राजपुर पुलिस की ओर से की गई।

पुलिस के अनुसार रविवार को ट्रैफिक कंट्रोल रूम के माध्यम से चौकी जाखन पुलिस को सूचना मिली कि जोहड़ी तिराहे पर एक कार चालक बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित कर रहा है। साथ ही वह ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से अभद्रता भी कर रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जाखन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं दुग्ध संघ के हजारों उत्पादकों को 30 करोड़ की सौगात से मिलेगा लाभ , अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सरकार का जताया आभार

मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक का एल्कोमीटर टेस्ट कराया, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होंडा सिटी कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत सीज कर दिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह 21 मई को अपने मायके रायपुर, देहरादून आई थी और विनय भी उसके साथ ससुराल आया था। मानसिक तनाव और नशे की हालत में वह घर से निकल गया और बाद में जोहड़ी तिराहे पर हुड़दंग करने लगा।