वाह रे चोर! सोना-चांदी कम पड़ा तो ‘माँ की निशानी वाला’ 30 साल पुरानी यादों का बॉक्स भी कर दिया साफ

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर से जेवरात चोरी करने के साथ-साथ परिवार की 30 साल पुरानी भावनात्मक निशानी भी चुरा ली। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध महिला घर में प्रवेश करती और कुछ देर बाद बाहर निकलती दिखाई दी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर के बाद नौ लाख नाम हटने पर कांग्रेस चिंतित, सीईओ से पुनः जांच की मांग

खरीदारी के लिए बाजार गया था परिवार

आनंदपुरी फेज-3 निवासी 67 वर्षीय सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि 26 जुलाई को वह परिवार के साथ एक विवाह समारोह की खरीदारी के लिए बाजार गए थे। घर से निकलते समय उन्होंने सभी कमरों में ताला लगाया था, लेकिन मुख्य द्वार और रसोई का दरवाजा खुला रह गया था।

अगले दिन कमरे की सफाई के दौरान बैड के पास सामान बिखरा मिला। अलमारी की जांच करने पर पर्स में रखी चांदी की पायलें, चांदी के सिक्के और अन्य सामान गायब मिला।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में हंगामा: तीन युवतियों ने लगाए अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप

पीड़ित ने बताया कि उनकी मां ने निधन से पहले उन्हें एक हरे रंग का डिब्बा दिया था और कहा था कि उसमें कुछ आभूषण हैं। वर्ष 1996 से आज तक परिवार के किसी सदस्य ने उस डिब्बे को नहीं खोला था। चोर अलमारी से वह डिब्बा भी चोरी कर ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक हिली धरती, लालकुआं-हल्द्वानी समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध महिला घर के अंदर जाती और कुछ देर बाद बाहर निकलती दिखाई दे रही है। अब पुलिस आसपास के घरों और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि संदिग्ध महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

सांकेतिक फ़ोटो-

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad