लालकुआं विधानसभा में बाबू का आशिर्वाद लेकर हेमवती नंदन दुर्गापाल का जन्मोत्सव बना चुनावी शक्ति प्रदर्शन ? , कार्यकर्ताओं ने लिया 2027 जीत का संकल्प (देखे वीडियो)

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लालकुआं विधानसभा सीट से संभावित विधायक प्रत्याशी हेमवती नंदन दुर्गापाल का जन्मोत्सव मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की।
जन्मोत्सव कार्यक्रम कई जगहों पर कार्यकर्ताओं के जुटान के कारण शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा गया। कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में दुर्गापाल को मजबूत दावेदार बताते हुए उनके समर्थन में एकजुटता दिखाई और जीत का संकल्प लिया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता भुवन पाण्डेय ने कहा कि हेमवती नंदन दुर्गापाल लंबे समय से जनता के बीच रहकर क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
इसके बाद बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह बथ्याल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। सभी ने केक काटकर हेमवती नंदन दुर्गापाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर हेमवती नंदन दुर्गापाल ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो स्नेह और सम्मान मिला है, वह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता के हितों और क्षेत्र के विकास के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे विधानसभा क्षेत्र में जन्मोत्सव को लेकर उत्सवी माहौल बना रहा।