नैनीताल में वीआईपी कल्चर का दिखावा पड़ा भारी, विधायक पुत्र की गाड़ी सीज

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। शहर की मालरोड में लगे जाम के बीच विधायक पुत्र को हूटर बजाते हुए वीआईपी कल्चर दिखाना महंगा पड़ गया। वाहन के ठीक आगे चल रहे एसडीएम ने जब बाहर उतर आपत्ति जताई तो विधायक पुत्र एसडीएम से ही अभद्रता पर उतर आया। तीखी नोकझोंक के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने विधायक पुत्र के वाहन को सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को माल रोड में वाहनों का दबाव होने के कारण लंबा जाम लगा हुआ था। इस दौरान एक फॉर्च्यूनर वाहन तेजी से हूटर बजाने लगा फार्च्यूनर आगे चल रहे एसडीएम नवाजिश खलीक ने पहले तो किसी वीआईपी के होने की संभावना को देखते हुए साइड दे दी। लेकिन साइड देने के बाद भी जब हूटर बजता रहा तो एसडीएम ने वाहन रुकवाकर चालक से आपत्ति जताई।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में हंगामा: तीन युवतियों ने लगाए अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप

इस बीच चालक ने उत्तर प्रदेश के जहानाबाद विधानसभा के भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का वाहन होने की जानकारी दी। एसडीएम चालक से बात कर ही रहे थे कि भीतर बैठा विधायक पुत्र राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए अभद्रता पर उतर आया। विधायक पुत्र और एसडीएम के बीच तीखी बहस हुई।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

सड़क जाम बढ़ता देखल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चालक से वाहन के दस्तावेज मांगने पर वाहन का बीमा और प्रदूषण जांच संबंधित दस्तावेज के साथ ही चालक के पास लाइसेंस भी नहीं मिला। यहां तक कि विधायक लिखे वाहन का पंजीकरण सुरेंद्र कुमार सिंह के नाम मिला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad