(UTTRAKHAND) जंगल की आग स्कूल तक पहुंची, ग्रामीणों की मशक्कत से टला बड़ा हादसा

खबर शेयर करें 👉

 गरमपानी। बेतालघाट ब्लाक के खैरनी गांव से सटे जंगल में लगी आग की लपटें राजकीय प्राथमिक विद्यालय के परिसर तक पहुंच गईं। आग की विकराल लपटों के विद्यालय परिसर तक पहुंचने से गांव में हड़कंप मच गया।

ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने तीन घंटे से अधिक समय तक कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया। आग ने विद्यालय परिसर में रखे गए लकड़ी के ढेर को जलाकर राख कर डाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज बारिश : नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट

गुरुवार को खैरनी गांव से सटा जंगल आग से धधक रहा था। दोपहर तक आग की लपटें विकराल होती चली गईं। तकरीबन दो बजे के आसपास हवा के तेज झोंके ने आग की लपटों को गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर की ओर मोड़ दिया। आग की लपटों को स्कूल की ओर रुख करता देख ग्राम प्रधान अजय सिंह की अगुवाई में दर्जनों ग्रामीण स्कूल को आग की चपेट में आने से बचाने को दौड़े।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में हंगामा: तीन युवतियों ने लगाए अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप

ग्रामीणों ने आग बुझाने को अभियान चलाया पर विकराल आग की लपटों ने ग्रामीणों को कदम पीछे खिंचने पर मजबूर कर दिया। आग ने विद्यालय परिसर में रखी लकड़ी के ढेर को जलाकर राख कर डाला। ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत और जान जोखिम में डाल बामुश्किल आग पर काबू पाया। आग को काबू पाए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

news source :- dainik jagran

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad