(UTTARAKHAND)ऑनलाइन सट्टे ने ली किशोर की जान: 17 साल के छात्र ने खाया जहर, ‘मुझे परेशान किया जा रहा था’-मरने से पहले वीडियो में बयां किया दर्द

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा गेमिंग के चलते सरपंच के एक 17 वर्षीय किशोर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कोटाबाग के पालिटेक्निक कालेज में प्रथम वर्ष का छात्र है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जगदीश बिष्ट के रूप में हुई है, जो गांव के सरपंच धन सिंह बिष्ट का बेटा है। पिता धन सिंह ने कहा कि जगदीश का अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन सट्टा में रुपए को लेकर विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  LPG कनेक्शन है तो ध्यान दें! eKYC के लिए सिर्फ 6 दिन बाकी, अगस्त में है आखिरी तारीख ,वरना प्रभावित हो सकती है गैस सप्लाई

मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था दोस्त
आरोप है कि उसका एक दोस्त जुआ खेलने के लिए मजबूर करता था और पैसे हारने के बाद लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। मरने से पहले बनाए गए एक वीडियो में भी जगदीश ने अपने दोस्त पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कहा कि घटना वाले दिन सुबह जगदीश घर से वाशरूम जाने की बात कहकर निकला, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। स्वजन जब उसकी तलाश में निकले तो वह रास्ते में बेहोशी की हालत में मिला। स्वजन उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वजन का कहना है कि अस्पताल में भी जगदीश ने अपने एक दोस्त पर धमकियां और उत्पीड़न की जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में मचा हड़कंप : भाजपा नेता के बेटे पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला

मृतक के पिता धन सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि अभय गुप्ता लगातार उनके बेटे को परेशान कर रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल, पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है और वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, अध्यक्ष पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष लोटनी ने किया ध्वजारोहण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad