(उत्तराखंड) 50 हजार रुपये लेकर मौत की तलाश में निकला युवक, मसूरी पुलिस की सतर्कता से बची जिंदगी

खबर शेयर करें 👉

मसूरी। राजस्थान के जिला खैरथल का 22 वर्षीय युवक स्वजन से नाराज होकर आत्महत्या करने मसूरी पहुंच गया। पुलिस की तत्परता ने युवक की जान बच गई। पुलिस ने स्वजन को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
कोतवाली मसूरी पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात 112 कंट्रोल रूम से लाल टिब्बा रोड पर एक स्कूटी सवार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली।
चौकी लंढौर से चीता पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में स्कूटी गहरी खाई में गिर गई, जबकि युवक को हल्की चोटें आईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

घायल को प्राथमिक उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय लंढौर पहुंचाया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम प्रमोद पुत्र विक्रम, निवासी टंकी वाली गली, टपोकड़ा खास मिवाड़ी, जनपद खैरथल, राजस्थान बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित


उसने बताया कि वह घर वालों से नाराज होकर बिना किसी को बताए आत्महत्या करने मसूरी आ गया। वह घर से 50 हजार रुपये लेकर आया।
बताया कि मसूरी पहुंचने पर उसने किराये पर स्कूटी ली और लाल टिब्बा जाने के लिए निकला। इस दौरान आत्महत्या करने के मकसद से स्कूटी समेत वह गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री आदर्श रामलीला का भव्य शुभारंभ : नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी बने नारद दर्शको को मोहा मन, तो वही क्षेत्रीय कलाकारों ने लूटी वाहवाही (देखे वीडियो)

युवक ने अपने स्वजन के नंबर ब्लाक किए थे, जिससे स्वजन उससे संपर्क नहीं कर पा रहे थे।
शनिवार को युवक के स्वजन मसूरी पहुचे। जिसमें युवक को उसके जीजा अजीत निवासी गढ़ी वाजिदपुर, गुरुग्राम हरियाणा और भाई दीपक निवासी टंकी वाली गली, टपोकड़ा खास मिवाड़ी, जनपद खैरथल, राजस्थान के सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad