(उत्तराखंड) बारिश, ओले और तूफान का ट्रिपल अटैक, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। देर रात से ही देहरादून समेत मसूरी व अन्य इलाकों में बारिश शुरू हो गई। जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी है।

बीते कुछ दिनों से आंख दिखा रही गर्मी के तेवर गुरुवार देर रात बारिश के बाद ठंडे पड़े। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे में स्वच्छ-सुंदर का संकल्प, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी की अगुवाई में रेलवे परिसर में चला अभियान

साथ ही इन जिलों के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो तीन जून तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला नजर आएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad