(उत्तराखंड) स्क्रूटनी का रिजल्ट जारी, बदले अंक और श्रेणी वाले छात्रों को मिलेगी नई मार्कशीट

खबर शेयर करें 👉

रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (यूबीएसई) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) का परिणाम जारी कर दिया है। सन्निरीक्षा के बाद जिन अभ्यर्थियों के अंक, परिणाम या श्रेणी में परिवर्तन हुआ है, उनके संशोधित अंकपत्र एवं प्रमाण-पत्र संबंधित विद्यालयों को भेजे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से चंदन सागर गिरफ्तार

परिषद ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य अथवा प्रधानाध्यापक से संपर्क कर संशोधित अंकपत्र और प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में सभी विद्यालयों को भी अलग से सूचना भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  SIR पर निर्वाचन विभाग सख्त, 15 दिन मैदान में उतरेंगे मंडलायुक्त ,बूथों की होगी क्रॉस वेरिफिकेशन

परिषद के अनुसार, जारी सूची में जिन अनुक्रमांकों का उल्लेख नहीं है, उनके परीक्षा परिणाम में कोई संशोधन नहीं किया गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं के संशोधित अनुक्रमांक परिषद द्वारा प्रकाशित सूची में उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल पहले हो गई मौत, फिर भी बिजली चोरी में FIR काशीपुर में ऊर्जा निगम का गजब कारनामा

परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि विज्ञप्ति में जहां कहीं भी ‘अनुत्तीर्ण’ अंकित है, उसे ‘उत्तीर्ण’ पढ़ा जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad