(उत्तराखण्ड) दिनदहाड़े गुलदार का खूनी हमला, महिला को मारकर शव घसीट ले गया खंडहर में

खबर शेयर करें 👉

पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी के अंतर्गत कोट विकासखंड की सितोनस्यूं पट्टी स्थित ग्राम पंचायत वड्डा के वाडियूं गांव में गुलदार के आतंक ने बेहद खौफनाक रूप ले लिया है।
मंगलवार को यहां घात लगाए बैठे एक गुलदार ने दिनदहाड़े एक महिला को अपना निवाला बना दिया। इस दिल दहला देने वाले हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी दहशत, भय और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घात लगाकर बैठा था गुलदार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाडियूं गांव की रहने वाली महिला अपने घर से महज 200 मीटर की दूरी पर घास लेने गई थी।

इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमला इतना वीभत्स और क्रूर था कि गुलदार ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया।

शव को नोचता दिखा

जब महिला काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो चिंतित परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों के सामने जो मंजर आया, उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।
गुलदार महिला पर हमला करने के बाद उसके शव को करीब 50 मीटर ऊपर एक पुराने निर्जन (खंडहर) मकान में ले गया था, जहां वह शव को नोचकर खा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने और हल्ला करने के बाद गुलदार शव को छोड़कर मौके से जंगल की तरफ भाग निकला।

ग्रामीणों में आक्रोश

इस दिल दहला देने वाली घटना से नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ था, लेकिन विभाग ने समय रहते कदम नहीं उठाए।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर: काशीपुर में हादसे में तीन की मौत के बाद एक्शन में एसएसपी, दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad