उत्तराखण्ड में भाईदूज पर 11 नवंबर को अवकाश का आदेश फर्जी, शासन ने किया खंडन

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। शासन ने 11 नवंबर को भाईदूज के अवसर पर अवकाश घोषित किए जाने संबंधी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित आदेश को फर्जी बताया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि इस दिन अवकाश घोषित करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं धामी सरकार के खिलाफ बिंदुखत्ता में कांग्रेस का हल्लाबोल, सैकड़ों लोगों ने किए हस्ताक्षर,धारचूला विधायक के समर्थन में सरकार का फूंका पुतला

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव राजेंद्र कुमार ने जारी पत्र के माध्यम से सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक को इस फर्जी आदेश का प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में खंडन करने के निर्देश दिए हैं।
पत्र में कहा गया है कि अज्ञात व्यक्ति ने 19 अक्टूबर को महानवमी के अवकाश के लिए जारी शासन की अधिसूचना में कूटरचना कर 11 नवंबर को भाईदूज का अवकाश घोषित होने का फर्जी आदेश तैयार कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  टांडा जंगल में हाथियों के झुंड ने रोकी वाहनों की रफ्तार, हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर लगा जाम

शासन ने इसे पूरी तरह निराधार बताया है। साथ ही फर्जी आदेश जारी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की बात भी कही है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर समेत छह जिलों में बदले गए 29 निरीक्षक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad