यूपी से बड़ी ही दु:खद खबर सामने आया है. उत्तराखंड के एक परिवार के चार लोगों की यूपी में सड़क हादसे में मौत हो गई.
रुद्रपुर: यूपी के पीलीभीत जिले में उत्तराखंड का एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई. सभी उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के शक्तिफार्म इलाके के रहने वाले है, जो पलिया (यूपी) जा रहे थे. इस दौरान बीच रास्ते में पूरनपुर-खुटार हाईवे पर चीनी मिल के पास उनकी कार की तेज रफ्तार डंपर से टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए.
फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार मृतकों की शिनाख्त उधम सिंह नगर जिला के शक्ति फार्म निवासी साधना गायन (45) पत्नी सनातन गायन, साधना गायन की 65 साल की सास शेफाली राय और उनके 35 साल के देवर तारक के रूप में हुई है. साधना गायन की 16 साल की बेटी खुशबू वहीं इस हादसे में 14 साल का बेटा सनातनु घायल हुआ है. हादसे में घायल हुए बच्चों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया था
कार साधना गायन का देवर तारक चला रहा था. बताया जा रहा है कि सड़क हादसा इतना भयकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए. ड्राइवर तारक स्टेयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गया था. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से तारक को बाहर निकाला. इस घटना के बाद साधना गायन के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
इस सड़क हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए पूरनपुर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) विधि भूषण मौर्य ने बताया कि चारों लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है. डंपर व कार को कब्जे में ले लिया गया है. फिलहाल पुलिस सड़क हादसे के कारणों की जांच कर रही है. जांच के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल पाएगा.

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
