उत्तराखंड इस जिले में भूकंप के झटके, 3.5 तीव्रता के भूकंप से लोग घरों से बाहर निकले

Seismograph with paper in action and earthquake - 3D Rendering

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार रात एक बार फिर भूकंप के हल्के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। भटवाड़ी तहसील के कई इलाकों में रात करीब 8:02 बजे अचानक धरती डोलने से लोग कुछ देर के लिए घरों से बाहर निकल आए।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

पिलंग के जंगलों में रहा भूकंप का केंद्र

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र भटवाड़ी तहसील के पिलंग के जंगलों में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 दर्ज की गई। भूकंप के झटके मुख्य रूप से भटवाड़ी क्षेत्र में महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : मारपीट में समझौते के नाम पर ₹10 हजार लेते उत्तराखण्ड की महिला ASI गिरफ्तार

भूकंप की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया और संबंधित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखी गई। प्रारंभिक रिपोर्ट में कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad