(उत्तराखंड) मां को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश, सौतेली बेटी ने प्रेमी संग मिलकर किया कत्ल; 18 घंटे में खुलासा

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक बेटी पर प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या का आरोप लगा है.

रुड़की: हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर किनारे मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने लाश मिलने के 18 घंटे के अंदर ही इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया. हत्यारोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतका की सौतेली बेटी और उसके प्रेमी निकला.

पुलिस के अनुसार सौतेली बेटी ही मां को मंदिर ले जाने के बहाने गाड़ी में लेकर गई थी, तभी गाड़ी के अंदर ही सौतेली बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां की गला काट कर हत्या कर दी और शव को गंगनहर में डालने का प्रयास किया था. लेकिन शव नहर के किनारे पर ही अटक गया था. एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मामले का खुलासा किया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन

पुलिस ने किया मंगलौर हत्याकांड का खुलासा.
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मंगलवार 18 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगनहर किनारे एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है, जिसके गले पर धारदार हथियार से वार किया गया हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए गए. शिनाख्त के लिए शव को सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में रखवा दिया गया था.

यह भी पढ़ें 👉  अचानक हिली धरती, लालकुआं-हल्द्वानी समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

इस मामले में एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने गंभीरता से लिया और मृतका के पति की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जल्द खुलासा करने के दिशा-निर्देश दिए गए थे. एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर मामले की जांच के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया. इसी बीच पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे.

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि मृतका की सौतेली बेटी का किसी युवक के साथ प्रेम पसंग चल रहा था, जो मां को पसंद नहीं था. इसीलिए वो बार-बार अपनी बेटी को समझाती थी. प्रेम संबंध में मां को बाधा मानते हुए बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में हंगामा: तीन युवतियों ने लगाए अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप

पुलिस के अनुसार बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां को बुढ़ाना से ब्रेजा कार में बैठाया और हरिद्वार जाने की बात कही. रास्ते में दोनों ने महिला को पकड़ लिया और चाकू से उसका गला काटकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को मंगलौर गंगनहर पुल के पास फेंककर फरार हो गए. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतका की सौतेली बेटी और उसके हत्याकांड में शामिल प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad