उत्तराखंड(बड़ी खबर) हरिद्वार छोड़ 12 जिलों में पंचायत उपचुनाव के लिए बजा बिगुल, 15 जुलाई को मतदान और उसी दिन आएंगे नतीजे

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग ने हरिद्वार जिले को छोड़कर राज्य के शेष 12 जिलों में रिक्त पड़े उप प्रधान और ग्राम पंचायत के विभिन्न पदों पर उपचुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित किया है।

मतदान 15 जुलाई को होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने सोमवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार बताया कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया एक ही दिन में संपन्न कराई जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं ने संभाली दुग्ध क्रांति की कमान, 702वीं दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का शुभारंभ


आयोग के अनुसार संबंधित जिलों के जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी 7 जुलाई को अपने-अपने जिले में विस्तृत चुनाव कार्यक्रम जारी करेंगे। इसकी प्रति सरकारी गजट में प्रकाशित की जाएगी तथा राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। साथ ही चुनाव संबंधी सूचना ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूचना पट्टों पर भी चस्पा की जाएगी।


चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 8 जुलाई से 14 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक क्षेत्र पंचायत मुख्यालय से नामांकन पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा 15 जुलाई को भी सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय से नामांकन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की इस ग्राम पंचायत का अनोखा पहल: बेटी के जन्म पर ₹1000, शादी पर ₹3000 की सहायता


निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि उप प्रधान पद के चुनाव की पूरी प्रक्रिया—नामांकन, जांच, नाम वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन, मतदान, मतगणना और परिणाम की घोषणा—संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही संपन्न कराई जाएगी। चुनाव उत्तर प्रदेश पंचायत राज (सदस्य, प्रधान एवं उप प्रधान निर्वाचन) नियमावली, 1994, जो उत्तराखंड में लागू है, के प्रावधानों के अनुसार कराया जाएगा।


चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद संबंधित जिलों में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केंद्रों की व्यवस्था, मतदान कर्मियों की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं संभावित प्रत्याशियों ने भी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  10 बार मौत को दी दस्तक, 10 बार पुलिस ने बचाया. हर बार फूल पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दे चुका है सनी, पुलिस और समाज दोनों परेशान


चुनाव कार्यक्रम
समय
चुनावी प्रक्रिया
सुबह 8:00 से 9:30 बजे
नामांकन पत्र उपलब्ध
सुबह 10:00 से 11:00 बजे
नामांकन पत्र जमा
सुबह 11:00 से 12:00 बजे
नामांकन पत्रों की जांच
दोपहर 12:00 से 12:30 बजे
नाम वापसी
दोपहर 12:30 से 1:00 बजे
चुनाव चिह्न आवंटन
दोपहर 1:30 से 3:30 बजे
मतदान
शाम 4:00 बजे से
मतगणना एवं परिणाम

ADVERTISEMENTS Ad