उत्तराखंड सावधान PNB अधिकारी बनकर : KYC कराने के बहाने भेजा लिंक, क्लिक करते ही खाते से गायब हुए 10 लाख

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। ऑनलाइन KYC अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पटेलनगर कोतवाली पुलिस के अनुसार, उदय विहार स्थित पीवीसीएल कॉलोनी निवासी कमल सिंह चौहान ने तहरीर देकर बताया कि 27 जून को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके बैंक खाते की ऑनलाइन KYC अपडेट की जानी है, अन्यथा खाता बंद हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में नवरात्रि पर सीसीटीवी कैमरों का विशेष ऑफर : जल्द खुलने वाला है CP PLUS का शोरूम

आरोपित ने उनके मोबाइल पर एक ऐप डाउनलोड करने के लिए लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और काम करना बंद कर दिया। देर रात उनके मोबाइल पर बैंक से दो ट्रांजेक्शन के संदेश आए, जिनसे पता चला कि उनके खाते से कुल 10 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले के इस गाँव मे जब शिकार करने निकला जंगल का खूंखार शिकारी खुद जाल में फंसा, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ आई काम (देखें वीडियो)

घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल बैंक से संपर्क कर अपना खाता फ्रीज कराया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही जिस मोबाइल नंबर से कॉल की गई थी, उसकी भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad