पहाड़ की इस ग्राम पंचायत का अनोखा पहल: बेटी के जन्म पर ₹1000, शादी पर ₹3000 की सहायता

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैणराथी ने सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय पहल की है। ग्राम प्रधान मुकेश सिंह मेहता की अध्यक्षता में आयोजित खुली बैठक में बेटियों के सम्मान, जरूरतमंद परिवारों के सहयोग और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।


बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में किसी भी परिवार में पुत्री के जन्म पर पंचायत की ओर से ₹1000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना और समाज में उनके सम्मान का संदेश देना है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर: काशीपुर में हादसे में तीन की मौत के बाद एक्शन में एसएसपी, दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर


इसके अलावा पंचायत ने बेटी के विवाह पर संबंधित परिवार को ₹3000 की आर्थिक सहायता देने का भी निर्णय लिया है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि यह सहायता विशेष रूप से जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल का कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम सिक्किम के गवर्नर नियुक्त


बैठक में यह भी तय किया गया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र के असहाय और निसंतान परिवारों को प्रतिवर्ष ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पंचायत का कहना है कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक सहयोग पहुंचाना उसकी प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  100 किलो सोने का लालच देकर बनाया शिकार.. जमीन के कागज, लाखों की रकम और धमकी के आरोप ,खटीमा में चार गिरफ्तार


ग्राम प्रधान मुकेश सिंह मेहता ने कहा कि पंचायत का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खड़े होकर उनकी जरूरतों में सहयोग करना भी है। उन्होंने कहा कि बेटियों का सम्मान, जरूरतमंद परिवारों की सहायता और सामाजिक संवेदनाओं को मजबूत करना पंचायत की जिम्मेदारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad