हल्दूचौड़ चौराहे कट पर बेकाबू कार ने रिक्शे को मारी टक्कर : रिक्शा चकनाचूर,लहूलुहान चालक गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़ चौराहे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से रिक्शा चालक गंभीर

रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, घायल नन्हे को सुशीला तिवारी अस्पताल में कराया भर्ती

लालकुआं। हल्दूचौड़ चौराहे पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार कार ने सामान लेकर जा रहे रिक्शा चालक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा चालक नन्हे गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 के प्रचार-प्रसार में जुटे मुकेश बोरा, 710 दुग्ध समितियों से 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नन्हे लालकुआं के एक थोक व्यापारी की दुकान से सामान लेकर हल्दूचौड़ स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान हल्दूचौड़ चौराहे पर कट के पास हल्द्वानी की ओर से आ रही उत्तर प्रदेश नंबर की तेज रफ्तार कार ने उसके रिक्शे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और नन्हे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  यहां आधी रात में कोतवाली परिसर में मगरमच्छ की दस्तक से मची अफरातफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू (देखे वीडियो)

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक कार को लालकुआं कोतवाली लाया जा चुका था। पुलिस कार चालक से पूछताछ कर रही थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में नीली आंखें और सफेद बदन पर काली धारियां, दून चिड़ियाघर का नया आकर्षण बना ‘तेजस’ मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad