(U.K) हंगामेदार बोर्ड बैठक में नगर निगम का बड़ा फैसला: किन्नरों की बधाई राशि अब अधिकतम ₹5100

खबर शेयर करें 👉

देहरादून: नगर निगम देहरादून की बोर्ड बैठक में शहर के समग्र विकास और जनहित से जुडे अलग-अलग महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. साथ ही बैठक में कई अहम भी निर्णय लिए गए. जिसमें किन्नरों की ओर से मांगे जाने वाली बधाई धनराशि अधिकतम 5,100 रुपए निर्धारित किया गया है. इसके अलावा पर्यावरण मित्रों यानी सफाई कर्मियों का मानदेय भी बढ़ाने की घोषणा की गई. वहीं, आज बोर्ड बैठक में 65 प्रस्तावों पर चर्चा पूरी नहीं होने के कारण गुरुवार को दोबारा से नगर निगम में बोर्ड बैठक का आयोजन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बता दें कि आज देहरादून नगर निगम की चतुर्थ बोर्ड बैठक आयोजित हुई. बोर्ड बैठक हंगामे के साथ हुई. बैठक में 65 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, लेकिन बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा कम हुई और हंगामा ज्यादा देखने को मिला. इतना ही नहीं बीजेपी-कांग्रेस के पार्षद कई बार आमने-आमने आए. इतना ही नहीं तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली थी. जिसके चलते आज सभी 65 प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो पाई. बैठक में नगर निगम के सफाई कर्मियों का मानदेय 500 रुपए से बढ़ाकर 800 रुपए प्रतिदिन करने का प्रस्ताव भी पास हुआ.

वहीं, आज बोर्ड बैठक में कई पार्षदों ने किन्नरों की मनमानी धनराशि मंगाने पर प्रस्ताव रखा. इस मामले में काफी देर तक चर्चा होने के बाद तय किया गया कि किन्नरों को अधिकतम धनराशि 5100 रुपए दी जाएगी, लेकिन जिस तरह नगर निगम ने यह निर्णय लिया है, अब किन्नर समाज में किस तरह की प्रतिक्रिया रहती है और नगर निगम के इस निर्णय से सहमत होंगे या नहीं, ये भी चर्चा का विषय रहने वाला है. बता दें कि यह प्रस्ताव पिछली बोर्ड बैठक में भी रखा गया था, लेकिन प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई थी.
देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल ने बताया कि आज चौथी बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था. जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई. इस दौरान अहम निर्णय भी लिया गया. जिसके तहत अधिवेशन में बोर्ड ने किन्नरों की ओर से मांगे जाने वाली बधाई धनराशि अधिकतम ₹5100/- निर्धारित किए जाने पर चर्चा कर अनुमोदित किया. साथ ही प्रत्येक वार्ड में पर्यावरण मित्रों का समान वितरण सुनिश्चित किए जाने की घोषणा की गई. वहीं, अधिवेशन की बाकी कार्यवाही कल यानी गुरुवार सुबह 11 बजे से दोबारा से शुरू होगी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप से पहले चेतवानी की तैयारी : हर माह 9 तारीख को बजेगा भूकंप चेतावनी सायरन, मोबाइल पर भी मिलेगा अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad