(U.K) आग बुझाने की ड्यूटी के बीच गई जान, नैनीताल में खाई में गिरा वन कर्मी

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जंगलों की आग व वन्य जीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के बीच शहर के ऊंचाई बाले क्षेत्र स्नोव्यू में एक अस्थायी वन कर्मचारी की सरकारी क्वाटर के आगे पत्ते साफ करने के दौरान खाई में गिरने से मौत हो गई।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मौत की वजह जंगल की आग बुझाने के दौरान गिरना बताया है जबकि वन वि आग भाग ने इससे इन्कार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

असंतुलित होकर खाई में जा गिरे
वन विभाग के नैनीताल नगरपालिका रेंज के अंतर्गत स्मोव्यू में वन कर्मी आनंद लाल विभागीय क्वाटर में अकेले रहते हैं। शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे वह घर के आगे पत्तियों की सफाई कर रहे थे तभी असंतुलित होकर खाई में जा गिरे। सूचना पर सभासद जीनू पांडे, पूर्व सभासद दीपक भोलू सहित अन्य लोग पहुंचे और गंभीर हालत में आनंद को बीडी पाण्डे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की सहित वन कर्मचारी पहुंच गए। मृतक का पंचनामा भरा जा रहा है। फिलहाल शव मोर्चरी में रखा गया है। 53 वर्षीय आनंद पुत्र किशन राम अविवाहित बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad